शरद ऋतु में भगवान कृष्ण ने वेणु वादन किया था, इसके पश्चात् ब्रज में हेमंत ऋतु का आगमन हुआ। इस समय भगवान की आयु छ: वर्ष की थी। गोपियां तो छोटी-छोटी सी थी।
- गोपियों ने ईश्वर प्राप्ति के लिए कात्यायनी की उपासना की। इस व्रत को पूर्ण करने के लिए गोपियां अपने वस्त्र उतारकर उन वस्त्रों को यमुना जी में स्नान के लिए प्रवेश कर गईं।
- भगवान गोपियों के वस्त्र चुराकर कदम्ब के वृक्ष पर चढ़ गए। जब गोपियों को पता लगा तो वे कृष्ण से वस्त्रों की याचना करने लगीं।