मेघनाद लंका के राजा रावण का पुत्र था, जो मयकन्या तथा रावण की पटरानी मंदोदरी के गर्भ से उत्पन्न हुआ था।
- रावण के इस पुत्र ने जन्म लेते ही मेघ के समान गर्जना की थी, अत: 'मेघनाद' नाम से भगवान ब्रह्मा ने इसे पुकारा था।
- मेघनाद बड़ा ही वीर तथा प्रतापी था। देवराज इंद्र को भी युद्ध में इसने पराजित किया था, इसीलिए इसे 'इंद्रजित' नाम से भी जाना जाता है।
- राम और लक्ष्मण को दो बार मेघनाद ने युद्ध में परास्त किया था, किंतु अंत में वह लक्ष्मण के हाथों युद्ध के तीसरे दिन बड़े प्रयास से मारा गया।
- वासुकि नाग की पुत्री सुलोचना मेघनाद की पत्नी थी, जो अपने पतिव्रत धर्म के लिए प्रसिद्ध थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज