श्रीमद्भगवद्गीता -श्रील् प्रभुपाद पृ. 485

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप -श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद

Prev.png

विराट रूप
अध्याय-11 : श्लोक-13


तत्रैकस्थं जगत्कृत्स्नं प्रविभक्तमनेकधा।
अपश्यद्देवदेवस्य शरीरे पाण्डवस्तदा ।।[1]

भावार्थ

उस समय अर्जुन भगवान् के विश्वरूप में एक ही स्थान पर स्थित हजारों भागों में विभक्त ब्रह्माण्ड के अनन्त अंशों को देख सका।

तात्पर्य

तत्र (वहाँ) शब्द अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इससे सूचित होता है की जब अर्जुन ने विश्वरूप देखा, उस समय अर्जुन तथा कृष्ण दोनों ही रथ पर बैठे थे युद्धभूमि के अन्य लोग इस रूप को नहीं देख सके, क्योंकि कृष्ण ने केवल अर्जुन को दृष्टि प्रदान की थी। वह कृष्ण के शरीर में हजारों लोक देख सका। जैसा कि वैदिक शास्त्रों से पता चलता है कि ब्रह्माण्ड अनेक हैं और लोक भी अनेक हैं। इनमें से कुछ मिट्टी के बने हैं, कुछ सोने के, कुछ रत्नों के, कुछ बहुत बड़े हैं, तो कुछ बहुत बड़े नहीं हैं। अपने रथ पर बैठकर अर्जुन इन सबों को देख सकता था। किन्तु कोई यह नहीं जान पाया कि अर्जुन तथा कृष्ण के बीच क्या चल रहा था।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. तत्र – वहाँ; एक-स्थम् – एकत्र, एक स्थान में; जगत् – ब्रह्माण्ड; कृत्स्नम् – सम्पूर्ण; प्रविभक्तम् – विभाजित; अनेकधा – अनेक में; अपश्यत् – देखा; देव-देवस्य – भगवान् के; शरीरे – विश्वरूप में; पाण्डवः – अर्जुन ने; तदा – तब।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः